ईशान किशन की कप्तानी वाली ये टीम पहली पारी में 708 रनों पर ऑल आउट हुई। ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया है। मैच के तीसरे दिन तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी। साउथ जोन की टीम 708 रनों के जवाब में दबाव में है और 242 रन बनाए हैं लेकिन 6 विकेट गंवा दिए थे। अब चौथे दिन का खेल जारी है। साउथ जोन के कप्‍तान तिलक वर्मा शतक के चूक गए। उन्‍होंने पहली पारी में 99 रन बनाए। मोहम्मद कौनाइन कुरैशी ने उन्‍हें कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। इसके साथ ही साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई।