सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख वोट कम होने के दावे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने MLC चुनाव में हार, दोबारा काउंटिंग और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि अगर लाखों लाभार्थियों के नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं हैं, तो उन्हें भी रामलीला मैदान पहुंचना चाहिए।